All
Text

हिन्दी- पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न हिन्दी- पाठ 1 'वर दे' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न 8th गणित वैकल्पिक प्रश्न व्याकरण और इसके अंग वर्ण विचार - ध्वनियाँ और उच्चारण ह्रस्व एवं दीर्घ स्वर व्यंजन वर्ण - उच्चारण विराम चिह्न (20 प्रकार) अनुनासिक निरनुनासिक स्वर संयुक्त व्यञ्जन Olympiad class 2nd 5th हिन्दी वैकल्पिक प्रश्न 5th English वैकल्पिक प्रश्न 5th गणित वैकल्पिक प्रश्न 5th पर्यावरण वैकल्पिक प्रश्न 5th सभी विषय वैकल्पिक प्रश्न 5th हिन्दी स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न व्याकरण 40 प्रश्न हिन्दी 5th भाषा भारती 6th पाठ 1 विजयी विश्व तिरंगा प्यारा 5th English Grammatical Questions 5th गणित के लघुत्तरीय प्रश्न 5th गणित दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 7th विज्ञान मॉडल आंसर 4th पर्यावरण मॉडल उत्तर परीक्षापयोगी 5th गणित के सवाल भाषा का स्वरूप (भाषा ज्ञान) छंद एवं इसके प्रकार स्वर और इसके प्रकार संधि और इसके प्रकार क्रिया और इसके भेद पंवारी बोली का इतिहास पंवारों का इतिहास समास प्रतियोगी प्रश्न 'पुष्प की अभिलाषा' से 'गणित का जादू' 5th- प्रतियोगिता परीक्षा हेतु प्रश्न माह दिसंबर 2023 की अकादमिक गतिविधियाँ गणित- पाठ 1 'मछली उछली' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न English- Lesson 1 'Prayer' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पर्यावरण- अध्याय 1 'कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को' English- Lesson 1 'Another Chance' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नोत्तर संस्कृत- पाठ 1 'लोकहितम् मम् करणीयम्' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न गणित- अध्याय 1 'परिमेय संख्याएं' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न विज्ञान- अध्याय 1 फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध Imp प्रश्न पाठ 1 जिसने सूरज चाँद बनाया मेरा परिचय एवं प्रार्थना पाठ 1 'प्रार्थना' के प्रतियोगी प्रश्नोत्तर पुष्प की अभिलाषा परीक्षापयोगी प्रश्न परीक्षापयोगी हिन्दी वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 5 वीं










व्याकरण 40 प्रश्न हिन्दी 5th


Text ID: 22
557

वार्षिक परीक्षा कक्षा 5वीं सत्र 2022-23 की तैयारी के लिए नीचे बच्चों के हेतु हिन्दी विशिष्ट के व्याकरण ज्ञान वाले प्रश्न दिए गए हैं।

प्रश्न 1. शीश शब्द का अर्थ लिखिए।

उत्तर – शीश शब्द का अर्थ सिर, मस्तक है।

प्रश्न 2. पथ शब्द का पर्यायवाची शब्द लिखिए।

उत्तर – पथ शब्द का पर्यायवाची शब्द रास्ता है।

प्रश्न 3. निम्नलिखित शब्दों का नए वाक्यों में प्रयोग कीजिए–

(i) हरि – श्री हरि सबके रक्षक हैं।

(ii) भाग्य – पुरुषार्थी का भाग्य भी साथ देता है।

(iii) पथ – सत्य के पथ पर चलना चाहिए।

प्रश्न 4. निम्न शब्दों को क्रिया व संज्ञा शब्द में छाँटकर लिखिए – तोड़ना, माला, चढ़ाना, सुरबाला, फेंकना, ललचाना, गहना, पुष्प, वनमाली 

उत्तर – क्रिया शब्द – तोड़ना, चढ़ाना, फेंकना, ललचाना।

संज्ञा शब्द – माला, सुरबाला, गहना, पुष्प, वनमाली।

प्रश्न 5. प्रशंसा सब्द का विलोम शब्द लिखिए।

उत्तर – प्रशंसा शब्द का विलोम शब्द निंदा है।

प्रश्न 6. निम्नलिखित प्रश्नों के पर्यायवाची लिखिए-

(1) पुस्तक ― किताब, बही, पोथी ।

(ii) पत्थर ― शिला, पाषाण, उपल।

(iii) रात ― रात्रि, निशा, रैन, रजनी।

प्रश्न 7. मिट्टी शब्द का पर्यायवाची लिखिए।

उत्तर – मिट्टी शब्द का पर्यायवाची मृतिका है।

प्रश्न 8. मिट्टी शब्द का बहुवचन लिखिए।

उत्तर – मिट्टी शब्द का बहुवचन मिट्टियाँ है।

प्रश्न 9. निम्नलिखित शब्दों में से विशेषण शब्द छाँटकर लिखिए – (जलती दुपहर, त्यागी तरु, अनपढ़ लोग, नया उजाला)

1. जलती दुपहर ― जलती

2. त्यागी तरु ― त्यागी

3. अनपढ़ लोग ― अनपढ़

4. नया उजाला ― नया

प्रश्न 10. सुरलोक सिधारना मुहावरे का अर्थ लिखिए।

उत्तर – मृत्यु को प्राप्त करना।

प्रश्न 11. दुआ शब्द का हिन्दी समानार्थी शब्द लिखिए।

उत्तर – दुआ शब्द का हिन्दी समानार्थी शब्द आशीर्वाद है।

प्रश्न 12. तलवार शब्द की समान तुक वाला शब्द लिखिए।

उत्तर - ललकार

प्रश्न 13. निम्नलिखित शब्दों के शुद्ध रूप लिखकर उनका वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

(i) आर्शीवाद — आशीर्वाद

वाक्यों में प्रयोग– हमें अपने बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए।

(ii) पवर्त — पर्वत

वाक्यों में प्रयोग– हिमालय पर्वत ऊँचा है।

(iii) र्निभय — निर्भय

वाक्यों में प्रयोग— शेर जंगल में निर्भय होकर विचरण करता है।

प्रश्न 14. आतताई शब्द का अर्थ लिखिए।

उत्तर – आतताई –अत्याचारी।्

प्रश्न 15. निम्नलिखित शब्दों के दो-दो पर्यायवाची लिखिए।

उत्तर – 1. अम्बर ― आकाश, नभ

2. सूरज ― सूर्य, रवि।

3. सिंह ― शेर, वनराज

4. नेत्र ― आँख, चक्षु

प्रश्न 16. निम्नलिखित अनेकार्थी शब्दों के दो अर्थ लिखिए।

उत्तर – (i) पन्ना ― 1. कीमती रत्न 2. पृष्ठ

(ii) रक्त ― 1. खून 2. लहू।

(iii) काल ― 1. समय 2. मृत्यु।

प्रश्न 17. इक प्रत्यय लगाकर कोई दो शब्द बनाइए। उत्तर – (i) समाज + इक = सामाजिक

(ii) पुराण + इक = पौराणिक

प्रश्न 18. निम्नलिखित शब्दों से भाववाचक संज्ञा बनाइए।

उत्तर – (i) लघु

भाववाचक संज्ञा ― लघुत्ता

(ii) ईमानदार

भाववाचक संज्ञा ― ईमानदारी

(iii) रमणीय

भाववाचक संज्ञा ― रमणीयता

(iv) गरीब

भाववाचक संज्ञा ― गरीबी

(v) उदार

भाववाचक संज्ञा ― उदारता

प्रश्न 19. दोनों परिवार ने साथ-साथ मिठाई खाई। उक्त वाक्य में क्रिया का कौन सा प्रकार है?

उत्तर – सकर्मक क्रिया।

प्रश्न 20. दिए गए वाक्यों के प्रकारों का एक-एक उदाहरण लिखिए।

(i) आज्ञावाचक वाक्य – तुम इधर आओ।

(ii) विस्मयादिबोधक – वाक्य अरे! यह क्या है।

(iii) इच्छावाचक वाक्य – भगवान तुम्हें खुश रखे।

(iv) प्रश्नवाचक वाक्य – तुम कहाँ जा रहे हो?

प्रश्न 21. खिड़की शब्द का बहुवचन लिखिए।

उत्तर – खिड़की – खिड़कियाँ।

प्रश्न 22. दिए गए मुहावरों का अर्थ लिखकर वाक्यों में प्रयोग कीजिए।

(i) नौ दो ग्यारह होना — भाग जाना।

वाक्यों में प्रयोग – पुलिस को देखकर चोर नौ दो ग्यारह हो गया।

(ii) मन मारकर रह जाना — मन के भावों को मन में ही दबा देना।

वाक्यों में प्रयोग — राजू को नई गाड़ी के लिए मन मारकर रहना पड़ा।

प्रश्न 23. निम्नलिखित शब्दों के हिन्दी मानक रूप लिखिए।

उत्तर – (i) लोन ― नमक

(ii) सुजान ― विद्वान

(iii) रसरी ― रस्सी

(iv) कागा ― कौआ

प्रश्न 24. दिए गए विशेषण शब्दों को उदाहरण के अनुसार संज्ञा शब्दों में परिवर्तित कीजिए।

विशेषण शब्द ― संज्ञा शब्द

मीठा ― मिठाई

(i) बुरा ― बुराई

(ii) खट्टा ― खटाई

(iii) अच्छा ― अच्छाई

प्रश्न 25. सिल शब्द का हिन्दी मानक रूप लिखिए।

उत्तर – सिल का हिन्दी मानक है- शिला

प्रश्न 26. बोला क्रिया शब्द से एक वाक्य बनाइए तथा उसमें आई सहायक क्रिया को भी रेखांकित कीजिए।

उत्तर – उसने मुझसे झूठ बोला।

प्रश्न 27. परिणामतः शब्द में आए मूल शब्द तथा प्रत्यय शब्दों को लिखिए।

उत्तर – मूल शब्द – परिणाम। प्रत्यय– तः

प्रश्न 28. अनुस्वार तथा अनुनासिक वाले शब्दों को अलग-अलग छाँटकर लिखिए – ताँबा, अंक, भाँति, मंत्र, कंगन, चाँद, तंत्र, दाँत, नंदन, चाँदी।

उत्तर – अनुस्वार वाले शब्द ― अंक, मंत्र, कंगन, तंत्र, नंदन

अनुसासिक वाले शब्द ― ताँबा भाँति, चाँदी, चाँद, दाँत

प्रश्न 29. परि और अन उपसर्ग लगाकर दो-दो शब्द तथा ईय और ता प्रत्यय लगाकर दो-दो शब्द बनाइए।

उत्तर – उपसर्ग – परि – परिवार, परिणाम

अन – अनजान, अनपढ़

प्रत्यय – ई – वंदनीय, सराहनीय

ता – सामाजिकता, राष्ट्रीयता

प्रश्न 30 - दिए गए शब्दों के शब्दार्थ लिखिए।

उत्तर – शब्द — शब्दार्थ

(i) अद्भुत — अनोखा

(ii) स्वजन — अपने लोग।

प्रश्न 31. दिए गए शब्दों के विलोम लिखिए। 

उत्तर – विकसित – अविकसित

अविस्मरणीय – विस्मरणीय

प्रश्न 32. दिए गए शब्दों के हिन्दी मानक रूप लिखिए।

उत्तर – बिरछा – वृक्ष

पाथर – पत्थर

प्रश्न 33. दिए गए अंग्रेजी शब्दों के हिन्दी अर्थ शब्दकोष से खोजकर लिखिए।

उत्तर – (i) कम्प्यूटर — संगणक

(ii) इंजीनियर — अभियंता

प्रश्न 34. दिए गए शब्दों के बहुवचन बताइए।

उत्तर – वर्दी – वर्दियाँ

इकाई – इकाइयाँ

प्रश्न 35. नौसैनिक सफेद वर्दी पहनते हैं। वाक्य में आए विशेषण शब्द को लिखिए।

उत्तर – विशेषण - सफेद

प्रश्न 36. सूरमा शब्द का अर्थ लिखिए।

उत्तर – सूरमा शब्द का अर्थ वीर है।

प्रश्न 37. शब्दों को उचित में क्रम रखकर सही वाक्य नाइए।

कहकर बाबा इतना मौन गए हो मानसिंह।

उत्तर – इतना कहकर बाबा मानसिंह मौन हो गए।

प्रश्न 38. दर्शनीय एवं भव्य शब्दों के अर्थ लिखिए। उत्तर – दर्शनीय देखने योग्य, भव्य विशाल

प्रश्न 39. दिए गए शब्दों के शुद्ध रूप लिखिए।

उत्तर – सन्गति ― संगति

स्वभाव ― स्वभाव

प्रश्न 40. दिए गए शब्दों के विलोम लिखिए।

उत्तर – विकसित ― अविकसित

विस्मरणीय ― अविस्मरणीय

प्रश्न 41. दिए गए शब्दों के तीन-तीन पर्यायवाची लिखिए।

उत्तर – (i) सुता – जननी, माँ, मात

(ii) नदी – सरिता, तटिनी, तरंगिणी

(iii) घर – गृह, भवन, सदन

(iv) सागर – समुद्र, जलधि, उदधि

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)

infosrf