All
Text
वार्षिक परीक्षा कक्षा – 5वीं विषय - गणित के अभ्यास हेतु 25 लघुत्तरीय प्रश्न यहाॅं दिये गये हैं।
प्रश्न 1. एक करोड़ की संख्या में कितने शून्य होते हैं?
हल – सात (1,00,00,000)
प्रश्न 2. दो एवं तीन भुजाओं वाली एक खुली एवं एक बंद आकृति बनाइए।
हल – खुली आकृति – ✔️
बंद आकृति –🔲
प्रश्न 3. अपने परिवेश से ऐसी कोई तीन वस्तुओं के नाम बताइए जिसमें समकोण बन रहा हो।
हल – (1) दरवाजा (2) लकड़ी की टेबिल (3) दर्पण।
प्रश्न 4. अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर A में कितने कोण समकोण से कम है एवं कितने कोण समकोण से अधिक है?
हल – अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर में दो कोण समकोण से कम हैं। एवं दो कोण समकोण से अधिक है।
प्रश्न 5. अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर H में कितने कोण समकोण है?
हल – अंग्रेजी वर्णमाला के अक्षर में कुल 4 समकोण हैं।
प्रश्न 6. नीचे दिए गए कोण की डिग्री लिखिए।
(1) समकोण का आधा = 45°
(2) समकोण का एक तिहाई = 30°
प्रश्न 7. घड़ी में ऐसे कौन से समय हैं जब घंटा और मिनट काटा की सुईयों के मध्य समकोण का निर्माण होता है? कोई दो समय लिखो।
हल – घड़ी में प्रत्येक घंटे में दो बार समकोण की स्थिति बनती है। दो समय इस प्रकार हैं–
(1) 9:00 बजे
(2) 3:00 बजे
प्रश्न 8. 1 सेंटीमीटर कोर वाले 10 घनों को पास-पास जमाने पर सबसे ऊपर के फलक का क्षेत्रफल होगा।
उत्तर – 10 वर्ग सेंटीमीटर।
प्रश्न 9. मोनिका के पास 1 रुपये के 140 सिक्के हैं। उसने उसका 2/5 भाग अपनी बहन साधना को दे दिया। बताइये निशा को कितने सिक्के दिए ?
हल – मोनिका के पास 1 रु. के कुल सिक्के = 140
साधना को दिये गये सिक्के = 140 x 2/5
280/5 = 56 सिक्के।
प्रश्न 10. संख्या 12 के सभी गुणनखंड लिखिए।
हल – 12 के गुणनखंड = 1,2,3,4,6,12
प्रश्न 11. दिए गए संख्या पैटर्न को समझकर पूरा कीजिए।
11 x11 = 121
101 x 101 = 10201
1001 x 1001 = .........
....................................
हल –
1001 x 10001 = 100020001
100001 × 100001= 10000200001 होगा।
प्रश्न 12. घड़ी का एक कांटा एक चौथाई घूम रहा है इस पैटर्न में घड़ी के कांटो की स्थिति क्या होगी?
🕛🕒🕕.....
हल – 🕘
प्रश्न 13. एक घन में कितनी सतह होती है?
हल – एक घन में 6 सतह होती हैं।
प्रश्न 14. एक घन में कितने कोने होते हैं?
हल – एक घन में 8 कोने होते हैं।
प्रश्न 15. अपने परिवेश से शंकु का एक उदाहरण बताइए।
हल – शंकु का एक उदाहरण - जोकर की टोपी
प्रश्न 16. एक मीटर में कितने सेंटीमीटर होते हैं?
हल - 1 मीटर = 100 से.मी.
प्रश्न 17. एक सेन्टीमीटर में कितने मिलीमीटर होते हैं?
हल - 1 से.मी. = 10 मिलीमीटर
प्रश्न 18. निम्नलिखित को सेन्टीमीटर में बदलिए –
1 मीटर 75 सेन्टीमीटर, 3 मीटर 55 सेन्टीमीटर, 4 मीटर 5 सेन्टीमीटर।
हल – 1 मीटर 75 सेन्टीमीटर = 175 सेन्टीमीटर
3 मीटर 55 सेन्टीमीटर = 355 सेन्टीमीटर
4 मीटर 5 सेन्टीमीटर = 405 सेन्टीमीटर
प्रश्न 19. एक सेन्टीमीटर एक मीटर का कौन-सा भाग है?
हल – एक सेंटीमीटर एक मीटर का 1/100 वाँ भाग है।
प्रश्न 20. 75 सेन्टीमीटर एक मीटर का कौन-सा भाग है?
हल – 75 से.मी. 1 मीटर का 75/100 वाँ भाग है।
प्रश्न 21. एक वर्ग का परिमाप 24 सेंटीमीटर हैं। यदि वर्ग की भुजा को 2 सेन्टीमीटर बढ़ा दिया जाए तो वर्ग का परिमाप कितना हो जाएगा?
हल – वर्ग का परिमाप = 24 सेमी.
(भुजा 6 सेमी.)
नया परिमाप = 4x 8 = 32 सेमी.
प्रश्न 22. एक वर्गाकार बगीचे की बाड़ की लम्बाई 32 मीटर है। बगीचे की एक साइड कितनी लंबी होगी।
हल – वर्ग की सभी भुजायें बराबर होती हैं।
बाड़ की लंबाई 32 मीटर
तो एक साईड की लंबाई 32/4 = =8 मीटर।
प्रश्न 23. संख्या 490 का बीजांक का कितना होगा?
हल – बीजांक = 4+9+0 = 13
= 1+3 =4
उत्तर - 4
प्रश्न 24. ⬜⬜⬜⬜⬜⬛⬛⬛
उक्त चित्र में काला छायांकित भाग कितना है?
हल - 3/8
प्रश्न 25. यदि एक फल विक्रेता 80 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सेब बेचता है तो 12 किलोग्राम सेब बेचने पर उसे कुल कितने रुपये मिलेंगे?
हल – 1 किग्रा. सेब बेचता है = 80 रु.
12 किग्रा. सेब बेचेगा = 80 x 12
= 960 रु.
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)
infosrf