All
Text

हिन्दी- पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न हिन्दी- पाठ 1 'वर दे' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न 8th गणित वैकल्पिक प्रश्न व्याकरण और इसके अंग वर्ण विचार - ध्वनियाँ और उच्चारण ह्रस्व एवं दीर्घ स्वर व्यंजन वर्ण - उच्चारण विराम चिह्न (20 प्रकार) अनुनासिक निरनुनासिक स्वर संयुक्त व्यञ्जन Olympiad class 2nd 5th हिन्दी वैकल्पिक प्रश्न 5th English वैकल्पिक प्रश्न 5th गणित वैकल्पिक प्रश्न 5th पर्यावरण वैकल्पिक प्रश्न 5th सभी विषय वैकल्पिक प्रश्न 5th हिन्दी स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न व्याकरण 40 प्रश्न हिन्दी 5th भाषा भारती 6th पाठ 1 विजयी विश्व तिरंगा प्यारा 5th English Grammatical Questions 5th गणित के लघुत्तरीय प्रश्न 5th गणित दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 7th विज्ञान मॉडल आंसर 4th पर्यावरण मॉडल उत्तर परीक्षापयोगी 5th गणित के सवाल भाषा का स्वरूप (भाषा ज्ञान) छंद एवं इसके प्रकार स्वर और इसके प्रकार संधि और इसके प्रकार क्रिया और इसके भेद पंवारी बोली का इतिहास पंवारों का इतिहास समास प्रतियोगी प्रश्न 'पुष्प की अभिलाषा' से 'गणित का जादू' 5th- प्रतियोगिता परीक्षा हेतु प्रश्न माह दिसंबर 2023 की अकादमिक गतिविधियाँ गणित- पाठ 1 'मछली उछली' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न English- Lesson 1 'Prayer' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पर्यावरण- अध्याय 1 'कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को' English- Lesson 1 'Another Chance' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नोत्तर संस्कृत- पाठ 1 'लोकहितम् मम् करणीयम्' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न गणित- अध्याय 1 'परिमेय संख्याएं' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न विज्ञान- अध्याय 1 फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध Imp प्रश्न










हिन्दी- पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न


Text ID: 43
4156

पाठ 1 पुष्प की अभिलाषा कक्षा 5 हिन्दी (भाषा भारती) के परीक्षापयोगी ब्लूप्रिंट आधारित बहुविकल्पीय, अतिलघुत्तरीय, लघुत्तरीय, दीर्घउत्तरीय प्रश्न


बहु-विकल्पीय प्रश्न

पाठ्यपुस्तक से 2 प्रश्न


प्रश्न 1- 'मातृभूमि' शब्द का शुद्ध रूप है―

(A) मातृभुमि

(B) मातृभूमि

(C) मात्रभूमि

(D) मार्तभूमि

उत्तर― (B) मातृभूमि


प्रश्न 2- 'चन्द्र' शब्द का पर्यायवाची नहीं है―

(A) शशि

(B) चन्द्रमा

(C) मयंक

(D) रवि

उत्तर― (D) रवि


एटग्रेड से 2 प्रश्न


प्रश्न 3- 'भाग्य पर इठलाऊँ' से आशय है―

(A) भाग्य पर हँसना

(B) भाग्य पर गर्व करना

(C) भाग्य को कोसना

(D) भाग्य से डरना

उत्तर― (B) भाग्य पर गर्व करना


प्रश्न 4- पुष्प ने अपनी इच्छा किससे कहीं है?

(A) देवता से

(B) सम्राटों से

(C) सुरबाला से

(D) वनमाली से

उत्तर― (D) वनमाली से


रिक्त स्थान पूर्ति प्रश्न


1. मुझे तोड़ लेना ------ उस पथ पर तुम देना फेंक।

2. सम्राट शब्द का अर्थ ------- है।

3. पृथ्वी शब्द का पर्यायवाची --------- है।

4. मातृभूमि पर ----- चढ़ाने, जिस पथ जाएँ वीर अनेक।

5. समराट शब्द का शुद्ध रूप ----- है।

उत्तर― 1. वनमाली, 2. राजा, 3. धरती, 4. शीश, 5. सम्राट


अति लघु उत्तरीय प्रश्न

पाठ्यपुस्तक से 2 प्रश्न


प्रश्न . देवों के सिर पर चढ़ने के बाद पुष्प के कौन-से भाव व्यक्त होते हैं?

उत्तर― देवों के सिर पर चढ़ने के बाद पुष्प के स्वयं को सौभाग्यशाली होने के भाव व्यक्त होते हैं।


प्रश्न 2. कविता 'पुष्य की अभिलाषा' की मुख्य भावना क्या है ?

उत्तर― कविता की मुख्य भावना देश प्रेम, त्याग और बलिदान की भावना का विकास करना है।


एटग्रेड से 4 प्रश्न


प्रश्न 3. मातृभूमि वीरों से क्या अपेक्षा रखती है?

उत्तर― मातृभूमि वीरों से यह अपेक्षा रखती है कि वीर सैनिक उसकी रक्षा करें।


प्रश्न 4. 'पथ' शब्द का पर्यायवाची शब्द लिखिए।

उत्तर― 'पथ' शब्द का पर्यायवाची है- रास्ता, मार्ग।


प्रश्न 5. सुरबाला के गहने किससे गूंधे हैं?

उत्तर― सुरबाला के गहने फूलों से गूँथे हैं।


प्रश्न 6. 'शीश' शब्द का अर्थ शब्दकोश से खोजकर लिखिए।

उत्तर― 'शीश' शब्द का अर्थ है-सिर।


लघु उत्तरीय प्रश्न

पाठ्यपुस्तक से 1 प्रश्न


प्रश्न 1. पुष्प ने कहाँ-कहाँ नहीं चढ़ने की इच्छा व्यक्त की है?

उत्तर― पुष्प नहीं चाहता है कि उसे राजा-महाराजाओं के शवों पर और देवी-देवताओं की मूर्तियों पर चढ़ाया जाए।


एटग्रेड से 5 प्रश्न


प्रश्न 2. यदि आप वनमाली होते तो बगीचे में आज क्या-क्या कार्य करते? लिखिए।

उत्तर― यदि मैं वनमाली होता तो बगीचे में कई तरह के पुष्प लगाता, उनकी देखरेख करता, उनको सींचता और उनका उपयोग राष्ट्र के कार्यों में करता।


प्रश्न 3. आप मातृभूमि की सेवा के लिए क्या-क्या कार्य करेंगे ?

उत्तर― हम मातृभूमि की सेवा के लिए त्याग, बलिदान, देशप्रेम और ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन करेंगे।


प्रश्न 4. निम्नलिखित शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए―

उत्तर― (i) हरि― श्री हरि सभी के पालनहार हैं।

(ii) भाग्य― रोहन का भाग्य बहुत अच्छा है।

(iii) पथ― भारत प्रगति के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ रहा है।


प्रश्न 5. कविता में आए किन्हीं तीन संज्ञा शब्दों का प्रयोग करते हुए तीन वाक्य बनाइए।

उत्तर― (1) सुरबाला― इन्द्रलोक में कई सुरबालाएँ होती हैं।

(2) मातृभूमि― भारतवर्ष हमारी मातृभूमि है।

(3) सम्राट― सम्राट को सदैव जनता के हित का ध्यान रखना चाहिए।


प्रश्न 6. पुष्प अपने आपको कहाँ अर्पित करना चाहता है ?

उत्तर― पुष्प अपने आपको उस रास्ते पर बिखेर देना चाहता है, जहाँ से होकर भारत माता के वीर सैनिक मातृभूमि पर अपना सर्वस्व बलिदान करने के लिए जा रहे हों।


दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

पाठ्यपुस्तक से 1 प्रश्न


प्रश्न 1. पुष्य अपनी राष्ट्रीय-भावना किस प्रकार व्यक्त करना चाहता है?

उत्तर― पुष्प अपनी प्रबल राष्ट्रीय-भावना को व्यक्त करने के लिए माँ भारती के ऐसे वीर सपूतों के पैरों के नीचे आकर उन्हें सुख पहुँचाकर अपना सौभाग्य समझता है जो अपनी जन्मभूमि की रक्षा हेतु अपने प्राण तक न्यौछावर करने के लिए सदैव तैयार रहते हैं।


एटग्रेड से 2 प्रश्न


प्रश्न 2. 'पुष्प की अभिलाषा' पाठ में आए पाँच-पाँच क्रिया तथा संज्ञा शब्दों को छाँटकर लिखिए।

उत्तर― संज्ञा शब्द― सुरबाला, सम्राट, वनमाली, मातृभूमि, हरि।

क्रिया शब्द― ललचाऊँ, गूँथा, इठलाऊँ, जाएँ, फेंक।


प्रश्न 3. यदि ' पुष्प' की जगह ' पुस्तक' अपनी अभिलाषा बताती तो उसकी क्या-क्या अभिलाषाएँ हो सकती थीं ? अपने शब्दों में व्यक्त कीजिए।

उत्तर― यदि पुष्प की जगह पुस्तक अपनी अभिलाषा बताती तो वह सर्वप्रथम चाहती कि उसे साफ-सुथरा रखा जाए, उसको सजाकर रखा जाए जिससे कि उसको सभी लोग पढ़ें, उसके कागजों को फाड़ा न जाए, प्रतिदिन उसे पढ़ा जाए, उसके अन्दर दी गयी जानकारियों को आत्मसात् किया जाए और उसे अनावश्यक रूप से गन्दा न किया जाए।

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
Thank you.
infosrf
R. F. Temre (Teacher)