All
Text

हिन्दी- पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न हिन्दी- पाठ 1 'वर दे' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न 8th गणित वैकल्पिक प्रश्न व्याकरण और इसके अंग वर्ण विचार - ध्वनियाँ और उच्चारण ह्रस्व एवं दीर्घ स्वर व्यंजन वर्ण - उच्चारण विराम चिह्न (20 प्रकार) अनुनासिक निरनुनासिक स्वर संयुक्त व्यञ्जन Olympiad class 2nd 5th हिन्दी वैकल्पिक प्रश्न 5th English वैकल्पिक प्रश्न 5th गणित वैकल्पिक प्रश्न 5th पर्यावरण वैकल्पिक प्रश्न 5th सभी विषय वैकल्पिक प्रश्न 5th हिन्दी स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न व्याकरण 40 प्रश्न हिन्दी 5th भाषा भारती 6th पाठ 1 विजयी विश्व तिरंगा प्यारा 5th English Grammatical Questions 5th गणित के लघुत्तरीय प्रश्न 5th गणित दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 7th विज्ञान मॉडल आंसर 4th पर्यावरण मॉडल उत्तर परीक्षापयोगी 5th गणित के सवाल भाषा का स्वरूप (भाषा ज्ञान) छंद एवं इसके प्रकार स्वर और इसके प्रकार संधि और इसके प्रकार क्रिया और इसके भेद पंवारी बोली का इतिहास पंवारों का इतिहास समास प्रतियोगी प्रश्न 'पुष्प की अभिलाषा' से 'गणित का जादू' 5th- प्रतियोगिता परीक्षा हेतु प्रश्न माह दिसंबर 2023 की अकादमिक गतिविधियाँ गणित- पाठ 1 'मछली उछली' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न English- Lesson 1 'Prayer' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पर्यावरण- अध्याय 1 'कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को' English- Lesson 1 'Another Chance' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नोत्तर संस्कृत- पाठ 1 'लोकहितम् मम् करणीयम्' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न गणित- अध्याय 1 'परिमेय संख्याएं' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न विज्ञान- अध्याय 1 फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध Imp प्रश्न










पर्यावरण- अध्याय 1 'कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को'


Text ID: 46
1029

अध्याय 1 कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को कक्षा 5th पर्यावरण वार्षिक परीक्षा हेतु ब्लूप्रिंट आधारित बहु-विकल्पीय, लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

बहु-विकल्पीय प्रश्न
वस्तुनिष्ठ प्रश्न

पाठ्यपुस्तक से 2 प्रश्न

प्रश्न 1. रात में जागने वाले जानवर किस रंग को देख पाते हैं?
(i) लाल और नीला
(ii) सफेद और काला
(iii) लाल और काला
(iv) काला और नीला।
उत्तर― (ii) सफेद और काला

प्रश्न 2. जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क है-
(i) उत्तराखण्ड में
(ii) राजस्थान में
(iii) उत्तर प्रदेश में
(iv) मध्य प्रदेश में।
उत्तर― (i) उत्तराखण्ड में

एट ग्रेड अभ्यासिका से 4 प्रश्न

प्रश्न 3. कुत्तों में विशेष शक्ति होती है—
(i) देखने की
(ii) सूँघने की
(iii) खाने की
(iv) पीने की।
उत्तर― (ii) सूँघने की

प्रश्न 4. मछलियाँ खतरे की चेतावनी एक-दूसरे को देती हैं-
(i) बिजली तरंगों से
(ii) ध्वनि तरंगों से
(iii) इशारों से
(iv) आपस में बोलकर।
उत्तर― (ii) ध्वनि तरंगों से

प्रश्न 5. हवा में हुए कम्पन का अंदाज लगाना और शिकार की स्थिति का पता करने में बाघ की मदद करते हैं—
(i) कान
(ii) नाक
(iii) मूँछे
(iv) आँखें।
उत्तर― (iii) मूँछे

प्रश्न 6. पक्षी जब दोनों आँखें एक ही चीज पर केन्द्रित करते हैं, तो—
(i) उनका देखने का दायरा कम होता है।
(ii) उनका देखने का दायरा बढ़ता है।
(iii) उन्हें चीजों की दूरी का एहसास होता है।
(iv) उन्हें सब चीजें एक-समान दिखती हैं।
उत्तर― (iii) उन्हें चीजों की दूरी का एहसास होता है।

रिक्त स्थानों की पूर्ति

1. ------- में भी देखने, सुनने, सूँघने और महसूस करने की शक्ति होती है।
2. बाघ अँधेरे में हमसे ----- गुना बेहतर देख सकता है।
3. जानवरों को मारने वाले लोगों को ------ कहते हैं।
4. कुछ नर कीड़े-मकौड़े, अपनी मादा कीड़े की ------ से उसकी पहचान कर लेते हैं।
5. ------- की आँखें सामने की तरफ होती हैं।
उत्तर— 1. जानवरों 2. छह 3. शिकारी 4. गन्ध 5. उल्लू।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न

पाठ्यपुस्तक से 2 प्रश्न

प्रश्न 1. कुत्तों के सूँघने की शक्ति का प्रयोग कहाँ किया जा सकता है?
उत्तर— कुत्तों के सूँघने की शक्ति का प्रयोग पुलिस द्वारा अपराधियों को ढूँढ़ने, बम विस्फोटक का पता लगाने, चोरी के माल का पता लगाने इत्यादि में किया जा सकता है।

प्रश्न 2. मनुष्य के सूँघने की शक्ति कब काम आती है ?
उत्तर― मनुष्य के सूँघने की शक्ति प्रायः स्वादिष्ट खाना, फूल, इत्र, अगरबत्ती, गैस लीकेज इत्यादि को पहचानने के काम में आती है।

एट ग्रेड अभ्यासिका से 3 प्रश्न

प्रश्न 3. चींटियाँ मीठी चीजों का पता कैसे लगा लेती हैं ?
उत्तर— चींटियों को मीठा खाना पसन्द होता है। मीठे भोजन की गंध से वे उसे बड़ी तेजी से पहचान लेती हैं।

प्रश्न 4. ऐसे दो पक्षियों के नाम लिखिए जो हमसे चार गुना दूरी से अपने भोजन को देख पाते हैं?
उत्तर― बाज और गिद्ध जैसे पक्षी हमसे चार गुना दूर से देख सकते हैं।

प्रश्न 5. साँप के बाहरी कान नहीं होते फिर वह कैसे सुन पाता है?
उत्तर― साँप जमीन पर होने वाले कम्पन को सुन सकता है। इसलिए वह बाहरी कान न होते हुये भी सुन पाता है।

लघु उत्तरीय प्रश्न

पाठ्यपुस्तक से 1 प्रश्न

प्रश्न 1. क्या हम भी जानवरों के लिए खतरा बन रहे हैं? कैसे?
उत्तर— हाँ, मनुष्य जानवरों के लिए खतरा बन रहे हैं। जानवरों के बढ़ते शिकार के कारण वे विलुप्त होते जा रहे हैं। हाथी को उसके दाँतों, गैंडे को सींग, बाघ, शेर, मगरमच्छ, हिरण आदि को अपने फायदे के लिए मार दिया जाता है। मनुष्य अपने उद्योग, आवास आदि के लिए जंगलों का विनाश कर रहे हैं।

एटग्रेड अभ्यासिका से 4 प्रश्न

प्रश्न 2. एक कतार में चलने वाली चींटियों का रास्ता रोकने पर उनके व्यवहार में क्या बदलाव होता है और क्यों?
उत्तर― एक कतार में चलने वाली चींटियों का रास्ता रोकने पर वे रास्ता बदलकर फिर से एक के पीछे एक कतार में चलती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि चींटियाँ जब चलती हैं, तो वे अपनी गन्ध छोड़ देती हैं।
अन्य चींटियाँ उसी गन्ध को सूंघकर एक के पीछे एक पंक्ति में चलने लगती हैं।

प्रश्न 3. जब बिजली चली जाती है तब हमें मच्छर बहुत परेशान करते हैं, मच्छरों को अँधेरे में भी आपके होने का अहसास कैसे होता है?
उत्तर— मच्छर हमारे शरीर की गन्ध, खासकर पैरों के तलवे और शरीर की गर्मी से हमें ढूँढ़ लेते हैं। इसलिए बिजली चले जाने पर अँधेरे में भी वह हमें परेशान कर पाते हैं।

प्रश्न 4. समुद्री जानवर जैसे मछलियाँ अचानक पानी में तेजी से हलचल और अजीब तरीके से व्यवहार क्यों करती हैं?
उत्तर— समुद्री जानवर जैसे मछलियाँ अचानक पानी में तेजी से अजीब तरीके से व्यवहार अपनी साथी मछलियों को तरंगों के माध्यम से खतरे की सूचना देने के लिए करती हैं।

प्रश्न 5. हमारे देश में कौन-कौन से जानवर लुप्त होने की कगार पर हैं? लिखिए।
उत्तर― हमारे देश में बाघ, शेर, कस्तूरी हिरन, गैंडे और अन्य कई जानवर लुप्त होने की कगार पर हैं।

दीर्घ उत्तरीय प्रश्न

पाठ्यपुस्तक से 1 प्रश्न

प्रश्न 1. स्लॉथ की कोई तीन विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर― स्लॉथ भालू जैसा दिखने वाला एक जानवर है। इसकी निम्नलिखित विशेषताएँ हैं―
(1) ये दिन में करीब 17 घंटे सोते हैं।
(2) ये जिस पेड़ पर रहते हैं उसी पेड़ के पत्ते खाकर पलते हैं।
(3) ये सप्ताह में एक बार ही शौच करने के लिए पेड़ से नीचे उतरते हैं।

एटग्रेड अभ्यासिका से 2 प्रश्न

प्रश्न 2. बाघ की पाँच विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर― बाघ की पाँच विशेषताएँ निम्नलिखित हैं―
(1) बाघ की दृष्टि और सुनने की क्षमता बहुत अच्छी होती है।
(2) बाघ मौके के अनुसार अपनी आवाज बदलता रहता है।
(3) बाघ की आवाज बहुत तेज होती है।
(4) बाघ की मूँछे हवा में हुये कम्पन को पहचान लेती हैं।
(5) बाघ अपने इलाके में मूत्र करके अपनी गन्ध छोड़ते जाते हैं।

प्रश्न 3. हमारे देश की सरकार कौन-कौन से जंगलों को सुरक्षा प्रदान कर रही है? क्यों?
उत्तर― हमारे देश की सरकार बहुत से जंगलों को सुरक्षा प्रदान कर रही है, जैसे- उत्तराखण्ड का जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और राजस्थान के भरतपुर जिले में घाना इत्यादि। भारत में जानवरों की कई प्रजातियाँ पायी जाती हैं। सरकार इनके संरक्षण व संवर्धन के लिए जंगलों को सुरक्षा प्रदान कर रही है।

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
Thank you.
infosrf
R. F. Temre (Teacher)