All
Text

हिन्दी- पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न हिन्दी- पाठ 1 'वर दे' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न 8th गणित वैकल्पिक प्रश्न व्याकरण और इसके अंग वर्ण विचार - ध्वनियाँ और उच्चारण ह्रस्व एवं दीर्घ स्वर व्यंजन वर्ण - उच्चारण विराम चिह्न (20 प्रकार) अनुनासिक निरनुनासिक स्वर संयुक्त व्यञ्जन Olympiad class 2nd 5th हिन्दी वैकल्पिक प्रश्न 5th English वैकल्पिक प्रश्न 5th गणित वैकल्पिक प्रश्न 5th पर्यावरण वैकल्पिक प्रश्न 5th सभी विषय वैकल्पिक प्रश्न 5th हिन्दी स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न व्याकरण 40 प्रश्न हिन्दी 5th भाषा भारती 6th पाठ 1 विजयी विश्व तिरंगा प्यारा 5th English Grammatical Questions 5th गणित के लघुत्तरीय प्रश्न 5th गणित दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 7th विज्ञान मॉडल आंसर 4th पर्यावरण मॉडल उत्तर परीक्षापयोगी 5th गणित के सवाल भाषा का स्वरूप (भाषा ज्ञान) छंद एवं इसके प्रकार स्वर और इसके प्रकार संधि और इसके प्रकार क्रिया और इसके भेद पंवारी बोली का इतिहास पंवारों का इतिहास समास प्रतियोगी प्रश्न 'पुष्प की अभिलाषा' से 'गणित का जादू' 5th- प्रतियोगिता परीक्षा हेतु प्रश्न माह दिसंबर 2023 की अकादमिक गतिविधियाँ गणित- पाठ 1 'मछली उछली' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न English- Lesson 1 'Prayer' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पर्यावरण- अध्याय 1 'कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को' English- Lesson 1 'Another Chance' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नोत्तर संस्कृत- पाठ 1 'लोकहितम् मम् करणीयम्' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न गणित- अध्याय 1 'परिमेय संख्याएं' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न विज्ञान- अध्याय 1 फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध Imp प्रश्न पाठ 1 जिसने सूरज चाँद बनाया मेरा परिचय एवं प्रार्थना पाठ 1 'प्रार्थना' के प्रतियोगी प्रश्नोत्तर पुष्प की अभिलाषा परीक्षापयोगी प्रश्न परीक्षापयोगी हिन्दी वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 5 वीं










पाठ 1 जिसने सूरज चाँद बनाया


Text ID: 51
2622

कक्षा पहली की भाषा भारती के प्रारंभ में पहले अंश के रुप में 'मेरा परिचय' दिया हुआ है। इस अंश के देने का कारण बच्चों को अपना नाम बताना आना चाहिए। सत्र के अंत तक बच्चों को अपना नाम लिखना भी आना चाहिए।


इस अंश के प्रारंभ में दाँयी ओर एक लड़की का चित्र दिया हुआ है और बाँयी ओर दिया है―

मेरा नाम आशा है।

मध्य में दिया हुआ है―

मेरा नाम -------------------- है।

यहाँ बच्चे को अपना स्वयं का नाम लिखना सिखाना होगा।

नीचे दाँयी ओर एक लड़के का चित्र दिया हुआ है और बाँयी ओर दिया है―

मेरा नाम अजय है।


पाठ 1 जिसने सूरज चाँद बनाया


जिसने सूरज चाँद बनाया

जिसने तारों को चमकाया।

जिसने फूलों को महकाया

जिसने चिड़ियों को चहकाया।


जिसने सारा जगत बनाया।

जिसने रची हमारी काया।

उस ईश्वर को सदा मनाएँ

उसे प्रेम से शीश झुकाएँ।


विद्यार्थियों को उक्त कविता एक प्रार्थना की तरह याद कराई जानी चाहिए।


कविता का हिन्दी अर्थ


वह (ईश्वर) जिसने हमारे सूरज और चाँद को बनाया है और उसी ने तारों में चमक डाली है। वह (ईश्वर) जिसने फूलों में महक भरी है और वह (ईश्वर) जिसने चिड़ियों को चहकना सिखाया है।


वह ईश्वर जिसने सारे संसार को बनाया है और हमारे इस शरीर की रचना की है। उस ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए हमें सदैव प्रार्थना करना चाहिए एवं उसके समक्ष अपना सिर झुकाना चाहिए अर्थात उसे नमन करना चाहिए।


टीप ― (1)  सूरज चाँद, तारों के प्रतीकात्मक (आकार) चित्र बनाकर उन पर वर्तालाप करवाया जाना चाहिए। जैसे सूर्योदय, दिशा, रात आदि।

(2) सूर्य, चंद्रमा, तारों के मुखौटे तैयार कर बच्चों के चेहरे पर लगाकर सूर्योदय, सूर्य का चमकना, चंद्रमा का चमकना, रात का होना आदि सिखाया जा सकता है।


महत्वपूर्ण मौखिक प्रश्नोत्तर


1. सूरज और चंद्रमा को किसने बनाया है?

उत्तर― सूरज और चंद्रमा को ईश्वर ने बनाया है।


2. फूलों को किसने महाकाया है?

उत्तर― फूलों को ईश्वर ने महाकाया है।


3. चिड़ियों को चहकना किसने सिखाया है?

उत्तर― चिड़ियों को चहकना ईश्वर ने सिखाया है।


4. इस संसार को किसने बनाया है?

उत्तर― इस संसार को ईश्वर ने बनाया है।


5. हमारे शरीर की रचना किसने की है?

उत्तर― हमारे शरीर की रचना ईश्वर ने की है।


6. हमें किसे मनाना चाहिए?

उत्तर― हमें ईश्वर को मनाना चाहिए।


7. हमें ईश्वर के सामने क्या करना चाहिए?

उत्तर― हमें ईश्वर के सामने उन्हें प्रसन्न करने के लिए सिर झुकाना चाहिए।


8. दिन में कौन दिखाई देता है सूरज या चंद्रमा?

उत्तर― सूरज।


9. रात में कौन दिखाई देता है? सूरज, चंद्रमा या तारे।

उत्तर― चंद्रमा और तारे।


शब्दों के अन्य अर्थ


सूरज = सूर्य।

चाँद = चन्द्रमा।

फूल = पुष्प।

महक = गंध / सुगंध या खुशबू।

सारा = पूरा।

रचना = बनाना या निर्माण करना।

काया = शरीर।

मनाना = प्रसन्न या खुश करना।

शीश = सिर।


अन्य गतिविधियाँ


1. बच्चों से स्लेट, श्यामपट या रनिंग बोर्ड पर चाक / कलम इत्यादि की सहायता से सूर्य, चंद्रमा, तारे, चिड़िया, फूल आदि के चित्र बनाए जाने चाहिए।

2. कक्षा में शिक्षक व बच्चों के द्वारा कविता का सामूहिक गायन करवाया जाना चाहिए।

आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
Thank you.
R. F. Tembhre
(Teacher)

infosrf