All
Text
पाठ 1 "पुष्प की अभिलाषा" (प्रश्नोत्तर)
वैकल्पिक प्रश्न
प्रश्न 1. कवि ने पुष्प की क्या अभिलाषा बताई है?
(क) वह भगवान के चरणों में चढ़ना चाहता है।
(ख) वह किसी वीर के मार्ग में बिछना चाहता है।
(ग) वह गुलदस्ते में सजना चाहता है।
(घ) वह मंदिर में अर्पित होना चाहता है।
उत्तर― (ख) वह किसी वीर के मार्ग में बिछना चाहता है।
प्रश्न 2. 'पुष्प की अभिलाषा' कविता के कवि कौन हैं?
(क) हरिवंश राय बच्चन
(ख) जयशंकर प्रसाद
(ग) रामधारी सिंह दिनकर
(घ) माखनलाल चतुर्वेदी
उत्तर― (घ) माखनलाल चतुर्वेदी
प्रश्न 3. पुष्प कहाँ गिरना चाहता है?
(क) मंदिर में
(ख) नदियों में
(ग) रणभूमि में
(घ) महलों में
उत्तर― (ग) रणभूमि में
प्रश्न 4. 'मुझे तोड़ लेना बनमाली...' इस पंक्ति में 'बनमाली' शब्द का अर्थ क्या है?
(क) राजा
(ख) माली
(ग) वन का स्वामी
(घ) भक्त
उत्तर― (ख) माली
प्रश्न 5. पुष्प का उद्देश्य क्या है?
(क) सैनिकों की सेवा करना।
(ख) भगवान की पूजा में काम आना।
(ग) वीरों के पैरों में बिछकर बलिदान देना।
(घ) प्रकृति की शोभा बढ़ाना।
उत्तर― (ग) वीरों के पैरों में बिछकर बलिदान देना।
प्रश्न 6. कवि ने किस प्रकार के जीवन को श्रेष्ठ माना है?
(क) ऐश्वर्यपूर्ण जीवन
(ख) सेवा और त्यागमय जीवन
(ग) साधारण जीवन
(घ) सांसारिक सुख-संपत्ति से भरा जीवन
उत्तर― (ख) सेवा और त्यागमय जीवन
प्रश्न 7. कवि पुष्प के माध्यम से क्या संदेश देना चाहते हैं?
(क) भक्ति का
(ख) त्याग और बलिदान का
(ग) प्रेम और सौंदर्य का
(घ) शिक्षा का
उत्तर― (ख) त्याग और बलिदान का
प्रश्न 8. 'पुष्प की अभिलाषा' कविता किस छंद में लिखी गई है?
(क) दोहा
(ख) चौपाई
(ग) गीत
(घ) मुक्तक
उत्तर― (घ) मुक्तक
कविता आधारित प्रश्न
(क) "चाह नहीं मैं सुर्बाला के गहनों में गूँथा जाऊँ।"
1. उक्त पंक्ति का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
उत्तर― उक्त पंक्ति में फूल कहता है कि उसकी सुंदर स्त्रियों के गहनों में सजाये की इच्छा नहीं है।
2. उक्त पंक्ति में कवि ने ऐसा वर्णन क्यों किया?
उत्तर― उक्त पंक्ति में कवि यह दिखाना चाहते हैं कि सच्ची सुंदरता और मूल्य बाहरी शोभा होने में नहीं, बल्कि देश की सच्ची सेवा में है। इसलिए पुष्प गहनों की शोभा बढ़ाने में भागीदार बनने की इच्छा नहीं रखता।
(ख) "मुझे तोड़ लेना बनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक।"
1. उक्त पंक्ति में 'बनमाली' से क्या तात्पर्य है?
उत्तर― 'बनमाली' का अर्थ है— सामान्य रूप में देखा जाए तो उपवन की देखभाल करने वाला वनमाली कहलाता है किंतु गूढ़ अर्थों में देखें तो वन का माली अर्थात भगवान होगा। अतः वनमाली ईश्वर के लिए प्रयुक्त होता प्रतीत होता है।
2. उक्त पंक्ति में पुष्प अपनी क्या अभिलाषा व्यक्त कर रहा है?
उत्तर― पुष्प चाहता है कि जब कोई वीर सैनिक मातृभूमि के लिए बलिदान दे, तो वह (फूल) उसके मार्ग में बिछकर उसकी चरणरज में मिल जाए और देश सेवा में सहभागी बने, यही उसकी अंतिम अभिलाषा है।
लघुत्तरीय प्रश्न
1. कविता के रचनाकार कौन हैं?
उत्तर― इस कविता के कवि माखनलाल चतुर्वेदी हैं।
2. कवि द्वारा यह कविता किस छंद में लिखी गई है?
उत्तर― कवि द्वारा यह कविता मुक्तछंद में लिखी गई है।
3. पुष्प ने किन-किन स्थानों पर जाने से मना किया और क्यों?
उत्तर― पुष्प ने सुंदर स्त्रियों के गहनों और मालाओं, सम्राटों के पार्थिव देह पर और भगवान की पूजा में जाने से मना किया।
उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह केवल देश की सेवा में अपना जीवन अर्पित करना चाहता है, न कि केवल शोभा बढ़ाने हेतु।
4. पुष्प की अंतिम अभिलाषा क्या थी?
उत्तर― पुष्प चाहता है कि वह उस मार्ग पर गिर जाने की थी जहाँ से कोई वीर सैनिक मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान देने जा रहा हों।
5. इस कविता का मुख्य संदेश क्या है?
उत्तर― इस कविता का मुख्य संदेश― राष्ट्रप्रेम और बलिदान की भावना है। कवि ने प्रदर्शित किया है कि सच्ची सुंदरता देश के लिए बलिदान देने में है, न कि भौतिक सुख-सुविधाओं में।
3. दीर्घ उत्तरीय प्रश्न
1. कविता 'पुष्प की अभिलाषा' का सारांश लिखिए।
उत्तर― "पुष्प की अभिलाषा" कविता एक पुष्प के माध्यम से देशभक्ति की भावना को दर्शाती है। फूल कहता है कि उसे न तो सुंदर स्त्रियों के गहनों में गूँथे जाने की है, न ही देवताओं की पूजा में प्रयुक्त होने की। वह तो केवल उस मार्ग पर गिरने की इच्छा करता है जहाँ से कोई वीर सैनिक अपने वतन (मातृभूमि) की रक्षा के लिए गुजरता हो। यह कविता हमें त्याग, समर्पण और देशसेवा का संदेश देती है।
2. 'राष्ट्रप्रेम की भावना' पुष्प के माध्यम से किस प्रकार व्यक्त की गई है?
उत्तर― कवि ने कविता में पुष्प को देशभक्त की तरह प्रस्तुत किया है। पुष्प शोभा की वस्तु नहीं बनना चाहता है और न ही पूजा की। बल्कि वह वीर सैनिकों के चरणों में अर्पित होना चाहता है। यह दर्शाता है कि राष्ट्रप्रेम का सर्वोच्च रूप बलिदान है।
3. कविता में काव्य सौंदर्य यथा― अलंकार, रस, भाव का वर्णन कीजिए।
उत्तर― उक्त कविता में काव्य सौंदर्य इस प्रकार वर्णित हुआ है―
अलंकार― इस कविता में (अ) अनुप्रास अलंकार जैसे- 'पथ पर' (ब) रूपक अलंकार जैसे- "पुष्प को राष्ट्रभक्त के रूप में प्रस्तुत किया गया है" आदि का प्रयोग हुआ है।
रस― इस कविता में मुख्य रूप से वीर रस का प्रयोग हुआ है, जो राष्ट्रप्रेम और बलिदान की भावना को प्रेरित करता है।
भाव― कविता में त्याग, बलिदान, और देशभक्ति की भावना को मुख्य रूप से व्यक्त किया गया है।
4. कवि ने पुष्प के माध्यम से अन्य स्थानों पर जाने की इच्छा क्यों नहीं व्यक्त की?
उत्तर― कवि ने पुष्प के माध्यम से यह संदेश दिया है कि जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य भौतिक सुख नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और बलिदान है। इसलिए पुष्प न गहनों में जाना चाहता है, न देवताओं की पूजा में, बल्कि वह अपने जीवन को वीरों के चरणों में अर्पित करना चाहता है।
5. कविता के अनुसार, सच्ची वीरता क्या है?
उत्तर― कविता के अनुसार, सच्ची वीरता देश के लिए बलिदान देने में है। जो व्यक्ति राष्ट्र की सेवा में अपना सब-कुछ न्योछावर कर देता है, वास्तविक रूप में वही सच्चा वीर है।
आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
Thank you.
infosrf
R. F. Temre (Teacher)