All
Text

हिन्दी- पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न हिन्दी- पाठ 1 'वर दे' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न 8th गणित वैकल्पिक प्रश्न वर्ण विचार - ध्वनियाँ और उच्चारण व्याकरण और इसके अंग ह्रस्व एवं दीर्घ स्वर व्यंजन वर्ण - उच्चारण विराम चिह्न (20 प्रकार) अनुनासिक निरनुनासिक स्वर संयुक्त व्यञ्जन Olympiad class 2nd 5th हिन्दी वैकल्पिक प्रश्न 5th English वैकल्पिक प्रश्न 5th गणित वैकल्पिक प्रश्न 5th पर्यावरण वैकल्पिक प्रश्न 5th सभी विषय वैकल्पिक प्रश्न 5th हिन्दी स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न व्याकरण 40 प्रश्न हिन्दी 5th भाषा भारती 6th पाठ 1 विजयी विश्व तिरंगा प्यारा 5th English Grammatical Questions 5th गणित के लघुत्तरीय प्रश्न 5th गणित दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 7th विज्ञान मॉडल आंसर 4th पर्यावरण मॉडल उत्तर परीक्षापयोगी 5th गणित के सवाल भाषा का स्वरूप (भाषा ज्ञान) छंद एवं इसके प्रकार स्वर और इसके प्रकार संधि और इसके प्रकार क्रिया और इसके भेद पंवारी बोली का इतिहास पंवारों का इतिहास समास प्रतियोगी प्रश्न 'पुष्प की अभिलाषा' से 'गणित का जादू' 5th- प्रतियोगिता परीक्षा हेतु प्रश्न माह दिसंबर 2023 की अकादमिक गतिविधियाँ गणित- पाठ 1 'मछली उछली' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न English- Lesson 1 'Prayer' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पर्यावरण- अध्याय 1 'कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को' English- Lesson 1 'Another Chance' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नोत्तर संस्कृत- पाठ 1 'लोकहितम् मम् करणीयम्' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न गणित- अध्याय 1 'परिमेय संख्याएं' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न विज्ञान- अध्याय 1 फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध Imp प्रश्न पाठ 1 जिसने सूरज चाँद बनाया मेरा परिचय एवं प्रार्थना पाठ 1 'प्रार्थना' के प्रतियोगी प्रश्नोत्तर पुष्प की अभिलाषा परीक्षापयोगी प्रश्न परीक्षापयोगी हिन्दी वैकल्पिक प्रश्न कक्षा 5 वीं पोवारी बोली मा बिह्या को नेवता चिठ्ठी पंवार (पोवार) राजवंश परिचय बैनगंगा पोवार पंवारी बोली में अभिवादन पंवारी बोली में स्वागत एवं विदा शब्दावली दैनिक जीवन की शब्दावली (रोज-रात का शबद) एक शब्द वाले पूर्ण वाक्य (One-word sentences)









पंवारी शब्द -

मल्या

हिंग्लिश वर्तनी-

malya

हिंदी अर्थ -

मल्या (मिट्टी की बड़ी गंजी)

हिंग्लिश वर्तनी-

malya (mitti ki badi ganji)

अंग्रेजी अर्थ -

vegetable mud pot, big clay pot

शब्द का प्रकार -

संज्ञा

लिंग-

पुल्लिङ्ग

वचन -

एकवचन

पंवारी वाक्य -

आज खान वारा जादा सेत् एकोलई मल्या मा साग बनावजो।

हिंदी वाक्य -

आज भोजन करने वाले अधिक है इसलिए मल्या (मिट्टी की बड़ी गंजी) में सब्जी बनाना।

English Sentence -

There are more people eating today so prepare vegetables in a big clay pot.

"मल्या" का विवरण

मिट्टी से बना एक गंजीनुमा बड़ा सा पात्र जिसमें पुराने जमाने में सब्जी बनाई जाती थी जिसकी सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट लगती थी। ऐसे पात्र को पंवारी बोली में मल्या, हिंदी में मल्या (मिट्टी की बड़ी गंजी) और अंग्रेजी में vegetable mud pot या big clay pot कहते हैं।

'मल्या' शब्द से संबंधित पंवारी बोली के दोहे एवं उनका हिन्दी एवं अंग्रेजी में अनुवाद -

1. माटी को बासन येव, मल्या ऐको नाव।

पहले होतो खूब चलन, राज रंक घर राव।।


हिन्दी में भावार्थ ― उक्त दोहे में कवि मिट्टी के एक बर्तन जिसे मल्या कहते हैं का वर्णन करते हुए बताते हैं कि इस मिट्टी के बर्तन मल्या का पूर्व काल में बहुत प्रचलन था। यह मिट्टी का बर्तन राजा हो, भिखारी हो या कोई जागीरदार हो, सभी के घर में इस बर्तन मल्या का प्रयोग होता था।


अंग्रेजी में भावार्थ ― In the above couplet, the poet describes a clay pot called Malya and tells that this clay pot Malya was very popular in the olden days. Be it a king, a beggar or a landlord, this clay pot Malya was used in everyone's house.


2. मल्या मोठो काम को, पाहूना दस बीस।

 चुल्हो एको साजरो, पोतत होतिन भीस।।


हिन्दी में भावार्थ ― उक्त दोहे में कवि प्राचीन काल में मिट्टी के बर्तन एवं पुताई के लिए प्रयुक्त होने वाले प्राकृतिक चूने जिसे भीस कहा जाता है के प्रयोग के बारे में बताते हुए कहते हैं कि मिट्टी का एक बड़ा सा बर्तन जिसे मल्या कहते थे बड़े ही काम की चीज था। घर में 10 - 20 मेहमान भी आ जायें तो भी सबके लिए इसमें बड़े आराम से भोजन तैयार किया जा सकता था। उस जमाने में भोजन पकाने हेतु चूल्हा बहुत अच्छा होता था जिसे प्राकृतिक चूने भीस से पोता जाता था।


अंग्रेजी में भावार्थ ― In the above couplet, the poet describes the use of natural lime called Bhis, used for pottery and whitewashing in ancient times and says that a big pottery called Malya was a very useful thing. Even if 10-20 guests came to the house, food could be prepared comfortably for everyone in it. In those days, the furnace (stove) was very good for cooking food, which was whitewashed with natural lime Bhis.


3. मल्या अब चोवत नहीं, स्टील बरतन राज।

नई फौख ला ज्ञान नहि, , मल्या को का काज।।


हिन्दी में भावार्थ ― उक्त दोहे में कवि मिट्टी के बर्तन मल्या के बारे में बताते हुए कहते हैं कि अब मिट्टी का वह बर्तन जिसे मल्या कहा जाता था दिखाई नहीं देता है। सभी घरों में अब स्टील के बर्तनों का प्रयोग होने लगा है। आज की इस नई पीढ़ी को मिट्टी के उस बर्तन मल्या की उपयोगिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही उसके उपयोग के बारे में जानते हैं।


अंग्रेजी में भावार्थ ― In the above couplet, the poet while talking about the earthen pot Malya says that now the earthen pot which was called Malya is not seen. Now steel utensils are being used in all the houses. Today's new generation has no idea about the utility of that earthen pot Malya and neither do they know about its use.


4. आवजोस पचधार मा, मल्या देहूं एक।

घर जाय के सांगजोस, मल्या भारी नेक।।


हिन्दी में भावार्थ ― उक्त दोहे में कवि मिट्टी के एक बर्तन जिसे मल्या कहा जाता था के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं। वे बताते हैं कि एक महिला दूसरी महिला से कहती है कि तुम मुझे पचधार (सिवनी जिले के विकासखंड कुरई में एक स्थान जहाँ पर मिट्टी के मजबूत और सुंदर बर्तन मिलते हैं।) में मिलना। मैं वहाँ पर तुम्हें मिट्टी का बर्तन मल्या दूंगी। फिर तुम घर पहुँचकर उसमें भोजन तैयार करके मुझे बताना कि वह मल्या कितना अच्छा और बहुउपयोगी है।


अंग्रेजी में भावार्थ ― In the above couplet, the poet gives important information about a clay pot called Malya. He tells that a woman tells another woman to meet her at Pachdhar (a place in Kurai block of Seoni district where strong and beautiful clay pots are available). I will give you the clay pot Malya there. Then you reach home and prepare food in it and tell me how good and useful that Malya is.


दोहा रचनाकार ― श्री लीलाधर हनवत उगली, जिला - सिवनी

हिंदी एवं अंग्रेजी अनुवादक― आर. एफ. टेम्भरे मेहरा पिपरिया जिला - सिवनी



Share this word