All
Text

हिन्दी- पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न हिन्दी- पाठ 1 'वर दे' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न 8th गणित वैकल्पिक प्रश्न व्याकरण और इसके अंग वर्ण विचार - ध्वनियाँ और उच्चारण ह्रस्व एवं दीर्घ स्वर व्यंजन वर्ण - उच्चारण विराम चिह्न (20 प्रकार) अनुनासिक निरनुनासिक स्वर संयुक्त व्यञ्जन Olympiad class 2nd 5th हिन्दी वैकल्पिक प्रश्न 5th English वैकल्पिक प्रश्न 5th गणित वैकल्पिक प्रश्न 5th पर्यावरण वैकल्पिक प्रश्न 5th सभी विषय वैकल्पिक प्रश्न 5th हिन्दी स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न व्याकरण 40 प्रश्न हिन्दी 5th भाषा भारती 6th पाठ 1 विजयी विश्व तिरंगा प्यारा 5th English Grammatical Questions 5th गणित के लघुत्तरीय प्रश्न 5th गणित दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 7th विज्ञान मॉडल आंसर 4th पर्यावरण मॉडल उत्तर परीक्षापयोगी 5th गणित के सवाल भाषा का स्वरूप (भाषा ज्ञान) छंद एवं इसके प्रकार स्वर और इसके प्रकार संधि और इसके प्रकार क्रिया और इसके भेद पंवारी बोली का इतिहास पंवारों का इतिहास समास प्रतियोगी प्रश्न 'पुष्प की अभिलाषा' से 'गणित का जादू' 5th- प्रतियोगिता परीक्षा हेतु प्रश्न माह दिसंबर 2023 की अकादमिक गतिविधियाँ गणित- पाठ 1 'मछली उछली' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न English- Lesson 1 'Prayer' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पर्यावरण- अध्याय 1 'कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को' English- Lesson 1 'Another Chance' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नोत्तर संस्कृत- पाठ 1 'लोकहितम् मम् करणीयम्' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न गणित- अध्याय 1 'परिमेय संख्याएं' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न विज्ञान- अध्याय 1 फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध Imp प्रश्न पाठ 1 जिसने सूरज चाँद बनाया मेरा परिचय एवं प्रार्थना पाठ 1 'प्रार्थना' के प्रतियोगी प्रश्नोत्तर









पंवारी शब्द - अंकुरित
हिंग्लिश वर्तनी- Ankurit
हिंदी अर्थ - अंकुरित
हिंग्लिश वर्तनी- Ankurit
अंग्रेजी अर्थ - Sprouted
शब्द का प्रकार -

विशेषण

क्रिया – अंकुरित होना

पर्यायवाची/समानार्थी -

पंवारी बोली – जग, जगनो, उगनो (क्रिया रूप)।

हिन्दी – उगना।

अंग्रेजी – pullulation, incarnatio, germination.

पंवारी वाक्य -

एन्अ वापा को धन्या अंकुरित भय गयो।

हिंदी वाक्य -

इस क्यारी का धनिया अंकुरित हो गया है।

English Sentence -

The coriander of this bed has sprouted.

"अंकुरित" का विवरण

बीज का पौधा बनने की प्रक्रिया के पहले चरण में जब बीज से नन्ही-नन्ही पत्तियाँ निकल जाती हैं तो बीज की इस स्थिति को पंवारी बोली व हिन्दी भाषा में अंकुरित, अंग्रेजी भाषा में me sprouted या germinated कहा जाता है।

'अंकुरित' शब्द के पंवारी बोली के दोहे एवं उनका हिन्दी व अंग्रेजी अनुवाद -

खार अंकुरित भय गयी, अच्छो होतो बीज।
काल गयी मी खेत मा, पानी पानी फीज।।
हिन्दी अनुवाद ― इस दोहे में कवि ने एक महिला के माध्यम से धान की पौध का वर्णन किया है। महिला कहती है कि कल मैं पानी में भीगते हुए खेत गई थी और देखा कि धान की पौध (खार) अंकुरित हो गई है क्योंकि बीज अच्छा था।
अंग्रेजी अनुवाद ― In this couplet, the poet has described the paddy plant through a woman. The woman says that yesterday I went to the field drenched in water and saw that the paddy plant (khar) has sprouted because the seed was good.

चना अंकुरित भय गयो, धनिया ला से देर।
गहुँ बोय के भयो नहीं, कचरा को से ढेर।।
हिन्दी अनुवाद ― इस दोहे में कवि कृषि कार्य का वर्णन करते हुए कहते हैं कि चना का बीज अंकुरित हो गया है किंतु अभी धनिया को अंकुरित होने में थोड़ी देर है। गेहूं अभी तक बोकर नहीं हो पाया है क्योंकि खेत में खरपतवार का ढेर लगा हुआ है।
अंग्रेजी अनुवाद ― In this couplet, the poet describes the agricultural work and says that the gram seed has germinated but the coriander will take some time to germinate. Wheat has not been sown yet because there is a lot of weed in the field.

सौजन्य से― श्री लीलाधर हनवत (दोहा रचनाकार) उगली, सिवनी मध्यप्रदेश।
हिन्दी व अंग्रेजी अनुवादक – श्री आर. एफ. टेमरे मेहरा पिपरिया, सिवनी मध्यप्रदेश।



Share this word