All
Text

हिन्दी- पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न हिन्दी- पाठ 1 'वर दे' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न 8th गणित वैकल्पिक प्रश्न व्याकरण और इसके अंग वर्ण विचार - ध्वनियाँ और उच्चारण ह्रस्व एवं दीर्घ स्वर व्यंजन वर्ण - उच्चारण विराम चिह्न (20 प्रकार) अनुनासिक निरनुनासिक स्वर संयुक्त व्यञ्जन Olympiad class 2nd 5th हिन्दी वैकल्पिक प्रश्न 5th English वैकल्पिक प्रश्न 5th गणित वैकल्पिक प्रश्न 5th पर्यावरण वैकल्पिक प्रश्न 5th सभी विषय वैकल्पिक प्रश्न 5th हिन्दी स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न व्याकरण 40 प्रश्न हिन्दी 5th भाषा भारती 6th पाठ 1 विजयी विश्व तिरंगा प्यारा 5th English Grammatical Questions 5th गणित के लघुत्तरीय प्रश्न 5th गणित दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 7th विज्ञान मॉडल आंसर 4th पर्यावरण मॉडल उत्तर परीक्षापयोगी 5th गणित के सवाल भाषा का स्वरूप (भाषा ज्ञान) छंद एवं इसके प्रकार स्वर और इसके प्रकार संधि और इसके प्रकार क्रिया और इसके भेद पंवारी बोली का इतिहास पंवारों का इतिहास समास प्रतियोगी प्रश्न 'पुष्प की अभिलाषा' से 'गणित का जादू' 5th- प्रतियोगिता परीक्षा हेतु प्रश्न माह दिसंबर 2023 की अकादमिक गतिविधियाँ गणित- पाठ 1 'मछली उछली' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न English- Lesson 1 'Prayer' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पर्यावरण- अध्याय 1 'कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को' English- Lesson 1 'Another Chance' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नोत्तर संस्कृत- पाठ 1 'लोकहितम् मम् करणीयम्' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न गणित- अध्याय 1 'परिमेय संख्याएं' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न विज्ञान- अध्याय 1 फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध Imp प्रश्न पाठ 1 जिसने सूरज चाँद बनाया मेरा परिचय एवं प्रार्थना पाठ 1 'प्रार्थना' के प्रतियोगी प्रश्नोत्तर









पंवारी शब्द - अकाश
हिंग्लिश वर्तनी- akash
हिंदी अर्थ - आकाश
हिंग्लिश वर्तनी- aakash
अंग्रेजी अर्थ - sky
शब्द का प्रकार - संज्ञा
लिंग- पुल्लिङ्ग
वचन - एकवचन
पर्यायवाची/समानार्थी -

हिन्दी – आसमान, गगन, व्योम।

अंग्रेजी – heaven.

विलोम/विरुद्धार्थी -

पंवारी बोली – पताल।

हिन्दी – पाताल।

अंग्रेजी – hell.

पंवारी वाक्य -

आज त अकाश मा कारा-कारा बादर छाय गईन।

हिंदी वाक्य -

आज तो आकाश में काले-काले बादल छा गए हैं।

English Sentence -

Today there are dark clouds in the sky.

"अकाश" का विवरण

धरती से जब हम ऊपर की ओर निहारते हैं तो नीला नीला जो कुछ भी दिखाई देता है उसे पंवारी बोली में अकाश, हिंदी में आकाश या आसमान एवं अंग्रेजी में sky कहते हैं।

'अकाश' शब्द से संबंधित पंवारी बोली के दोहे एवं उनका हिंदी व अंग्रेजी अनुवाद -

कारो कारो उठ गयो, कारो भयो अकाश।
चुरनी हमरी भयी नहि, करे फसल को नाश।।
हिन्दी अनुवाद ― इस दोहे में कवि एक किसान की व्यथा का वर्णन करते हुए कहते हैं कि काले-काले बादल घुमड़ आए हैं और पूरा आकाश काला हो गया है। अभी हमारी फसल की गहाई नहीं हुई है और ये बादल फसलों का नाश करेंगे।
अंग्रेजी अनुवाद ― In this couplet, the poet describes the agony of a farmer and says that dark clouds have gathered and the entire sky has turned black. Our crop has not been harvested yet and these clouds will destroy the crops.

आज तलक मालुम नहिं, केव्हढ़ो से अकाश।
चांदा की सब चांदनी, सूरज लक पिरकाश।।
हिन्दी अनुवाद ― कवि इस दोहे में आकाश अर्थात ब्रह्मांड का वर्णन करते हुए कहते हैं कि आज तक यह पता नहीं चल सका कि यह आकाश अर्थात ब्रह्मांड कितना बड़ा है। कवि आगे प्रकाश की बात करते हुए कहते हैं कि रात्रि को चाँद की चांदनी सब ओर फैलती है जबकि दिन में सूर्य प्रकाश देता है।
अंग्रेजी अनुवाद ― In this couplet, the poet describes the sky i.e. the universe and says that till date it has not been known how big this sky i.e. the universe is. The poet further talks about light and says that at night the moonlight spreads everywhere while during the day the sun gives light.

सौजन्य से― श्री लीलाधर हनवत (दोहा रचनाकार) उगली, सिवनी मध्यप्रदेश।
हिन्दी व अंग्रेजी अनुवादक – श्री आर. एफ. टेमरे मेहरा पिपरिया, सिवनी मध्यप्रदेश।



Share this word