All
Text

हिन्दी- पाठ 1 'पुष्प की अभिलाषा' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न हिन्दी- पाठ 1 'वर दे' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न 8th गणित वैकल्पिक प्रश्न व्याकरण और इसके अंग वर्ण विचार - ध्वनियाँ और उच्चारण ह्रस्व एवं दीर्घ स्वर व्यंजन वर्ण - उच्चारण विराम चिह्न (20 प्रकार) अनुनासिक निरनुनासिक स्वर संयुक्त व्यञ्जन Olympiad class 2nd 5th हिन्दी वैकल्पिक प्रश्न 5th English वैकल्पिक प्रश्न 5th गणित वैकल्पिक प्रश्न 5th पर्यावरण वैकल्पिक प्रश्न 5th सभी विषय वैकल्पिक प्रश्न 5th हिन्दी स्वतन्त्र अभिव्यक्ति वाले प्रश्न व्याकरण 40 प्रश्न हिन्दी 5th भाषा भारती 6th पाठ 1 विजयी विश्व तिरंगा प्यारा 5th English Grammatical Questions 5th गणित के लघुत्तरीय प्रश्न 5th गणित दीर्घ उत्तरीय प्रश्न 7th विज्ञान मॉडल आंसर 4th पर्यावरण मॉडल उत्तर परीक्षापयोगी 5th गणित के सवाल भाषा का स्वरूप (भाषा ज्ञान) छंद एवं इसके प्रकार स्वर और इसके प्रकार संधि और इसके प्रकार क्रिया और इसके भेद पंवारी बोली का इतिहास पंवारों का इतिहास समास प्रतियोगी प्रश्न 'पुष्प की अभिलाषा' से 'गणित का जादू' 5th- प्रतियोगिता परीक्षा हेतु प्रश्न माह दिसंबर 2023 की अकादमिक गतिविधियाँ गणित- पाठ 1 'मछली उछली' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न English- Lesson 1 'Prayer' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न पर्यावरण- अध्याय 1 'कैसे पहचाना चींटी ने दोस्त को' English- Lesson 1 'Another Chance' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्नोत्तर संस्कृत- पाठ 1 'लोकहितम् मम् करणीयम्' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न गणित- अध्याय 1 'परिमेय संख्याएं' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न विज्ञान- अध्याय 1 फसल उत्पादन एवं प्रबन्ध Imp प्रश्न










गणित- अध्याय 1 'परिमेय संख्याएं' ब्लूप्रिंट आधारित प्रश्न


Text ID: 49
987

अध्याय 1 परिमेय संख्याएं कक्षा 8 गणित | वार्षिक परीक्षा ब्लूप्रिंट आधारित पाठ्यपुस्तक एवं एटग्रेड से महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर | Chapter 1 Rational Numbers

बहु-विकल्पीय प्रश्न
पाठ्यपुस्तक से 8 प्रश्न

निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनकर अपनी उत्तर-पुस्तिका में लिखिए—
प्रश्न 1. परिमेय संख्या नहीं है—
(a) -2
(b) 2²
(c) 5/7
(d) √2
उत्तर — (d) √2

प्रश्न 2. -7/19 का योज्य प्रतिलोम होगा—
(a) 7/19
(b) -19/7
(c) 19/7
(d) -7/19
उत्तर — (a) 7/19

प्रश्न 3. परिमेय संख्या का गुणनात्मक तत्समक है—
(a) -1
(b) 1
(c) शून्य
(d) 1/10
उत्तर — (b) 1

प्रश्न 4. किस नियम के अनुसार a (b + c) = ab + bc कथन सत्य है?
(a) वितरकता नियम
(b) क्रम-विनिमेय नियम
(c) साहचर्यता नियम
(d) संवरक नियम।
उत्तर — (a) वितरकता नियम

प्रश्न 5. किस नियम के अनुसार निम्नलिखित कथन सत्य है ?
7x(2x5)=(7 x 2) x 5
(a) संवरक नियम
(b) क्रम-विनिमेय नियम
(c) गुणन का साहचर्य नियम
(d) वितरकता का नियम।
उत्तर — (c) गुणन का साहचर्य नियम

प्रश्न 6. निम्नलिखित में से किस संख्या को -5/4 में जोड़ने से -1 प्राप्त होगा?
(a) -1/4
(b) 1/4
(c) -5/4
(d) 3/4
उत्तर — (b) 1/4

प्रश्न 7. निम्नलिखित परिमेय संख्याओं में में से कौन-सी परिमेय संख्या 2 3 और 3 के बीच स्थित है?
(a) 6/15
(b) 6/30
(c) 19/30
(d) 19/15
उत्तर — (c) 19/30

प्रश्न 8. (-4)/9+(-4)/9 का मान है—
(a) -8/18
(b) 8/9
(c) -8/9
(d) 8/18
उत्तर — (c) -8/9

एटग्रेड से 4 प्रश्न

प्रश्न 9. परिमेय संख्या 7/8 का योज्य तत्समक है—
(a) -7/8
(b) 8/7
(c) 0
(d) 7
उत्तर — (c) 0

प्रश्न 10. परिमेय संख्या 7/9 के लिए गुणात्मक तत्सम है—
(a) 1
(b) -7
(c) -7/9
(d) -9/1
उत्तर — (a) 1

प्रश्न 11. 2/3 की समतुल्य परिमेय संख्या है—
(a) 3/2
(b) 4/9
(c) 4/6
(d) 9/4
उत्तर — (c) 4/6

प्रश्न 12. निम्नलिखित में से कौन-सी संख्या अपने मानक रूप में है?
(a) 20/30
(b) 10/4
(c) 1/2
(d) 6/-3
उत्तर — (c) 1/2

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—

1. परिमेय संख्याओं के लिए परिमेय संख्या ----- योज्य तत्समक है।
2. पूर्णांकों के लिए व्यवकलन ----- होता है।
3. दो परिमेय संख्याओं के मध्य परिमेय संख्या ज्ञात करने के लिए -------- की अवधारणा सहायक है।
4. पूर्ण संख्याओं के लिए -------- क्रम-विनिमेय नहीं हैं।
5. -------- न तो एक धनात्मक परिमेय संख्या है और न ही ऋणात्मक परिमेय संख्या है।
उत्तर— 1. शून्य, 2. संवृत, 3. माध्य, 4. व्यवकलन, 5. शून्य।

अति लघु उत्तरीय प्रश्न—
पाठ्यपुस्तक से 8 प्रश्न

प्रश्न 1. क्या 8-(-6) एक पूर्णांक है?
हल— 8-(-6) = 8+ 6 = 14
उत्तर = हाँ, यह एक पूर्णांक है।

प्रश्न 2. 4/6 + 6/11 ------- क्या यह एक परिमेय संख्या है?
हल— 4/6 + 6/11 = (44+42) / 77
= 86/77
उत्तर = हाँ, यह एक परिमेय संख्या है।

प्रश्न 3. क्या हल: 2/3 - 5/4 = 5/4 - 2/3 है?
हल— 2/3 - 5/4 = (8-15) / 12 = -7/12
तथा 5/4 - 2/3 = (15-8) / 12 =7/12
इसलिए 2/3 - 5/4 ≠ 5/4 - 2/3
उत्तर = 2/3 - 5/4 ≠ 5/4 - 2/3

प्रश्न 4. क्या 1 पूर्णांकों और पूर्ण संख्याओं के लिए भी गुणनात्मक तत्समक है?
उत्तर = हाँ, 1 पूर्णांकों और पूर्ण संख्याओं के लिए भी गुणनात्मक तत्समक है।

प्रश्न 5. बताइए कौन-से गुणधर्म (गुण) की सहायता से आप 1/3×(6×4/3) को (1/3×6)×4/3 के रूप में अभिकलन करते हैं?
उत्तर = इसे परिमेय संख्याओं के लिए गुणन का साहचर्यता गुणधर्म की सहायता से अभिकलन करते हैं।

प्रश्न 6. परिमेय संख्या का गुणनात्मक तत्समक लिखिए।
उत्तर = परिमेय संख्याओं के लिए 1 गुणनात्मक तत्समक है।

प्रश्न 7. 6/13 को -7/16 के व्युत्क्रम से गुणा कीजिए।
हल— 6/13 (-7/16 का व्युत्क्रम)
= 6/13×16/-7
= 96/91
उत्तर = 96/91

प्रश्न 8. निम्नलिखित में गुणन के अन्तर्गत उपयोग किए गए गुणधर्म (गुण) का नाम लिखिए—
-13/17×(-2/7) = -2/7×(-13/17)
उत्तर = गुणन का क्रम-विनिमेयता गुणधर्म।

एटग्रेड से 4 प्रश्न

प्रश्न 9. एक आयताकार भूमि की लम्बाई 17/2 m और चौड़ाई 13/2 m है, भूमि का परिमाप ज्ञात कीजिए।
हल— यहाँ, लम्बाई = 17/2m,, चौड़ाई = 13/2 m है।
आयताकार भूमि का परिमाप = 2 × (लम्बाई चौड़ाई)
=2×(17/2+13/2) m
2×30/2m
= 30 m
उत्तर = 30 m

प्रश्न 10. एक मीटर लम्बाई वाले कपड़े में रहेगा ? मीटर कपड़ा काटने पर कितना कपड़ा शेष रहेगा?
हल— काटने के बाद शेष कपड़ा = 7/2 मीटर - 5/3 मीटर
= (21-10) / 6 मीटर 
= 11/6 मीटर।
उत्तर = 11/6 मीटर।

प्रश्न 11. एक हवाई जहाज एक घण्टे में 1020 किमी दूरी तय करता है, तो वह 25/6 घण्टे में कितनी दूरी तय करेगा?
हल— हवाई जहाज द्वारा एक घण्टे में तय की गई दूरी = 1020 किमी
इसलिए 2्हवाई जहाज द्वारा 25/6 घण्टे में तय की गई दूरी
= 1020x 25/6 किमी
= 170 × 25 किमी
= 4250 किमी।
उत्तर = 4250 किमी।

प्रश्न 12. यदि एक 143/2 मीटर लम्बे तार को बराबर-बराबर लम्बाई के 26 टुकड़ों में बाँटा जाए, तो प्रत्येक टुकड़े को लम्बाई क्या होगी? 
हल— प्रत्येक टुकड़े की लम्बाई
= तार की लम्बाई / तार के टुकड़ों की संख्या
143/2 मीटर ÷ 26
= 143/2×1/26
= 143/52 मीटर
 = 2.75 मीटर
उत्तर = 2.75 मीटर

शेष लघुत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न नीचे देखें।





आशा है, उपरोक्त जानकारी उपयोगी एवं महत्वपूर्ण होगी।
Thank you.
infosrf
R. F. Temre (Teacher)